



नवगछिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 3 नवंबर को गोपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दिन के 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे। कार्यक्रम का आयोजन संत बिनोबा हाई स्कूल तीन टंगा में किया गया है।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। अधीक्षक नवगछिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने स्थल का भौतिक निरीक्षण किया और प्रवेश मार्ग, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश और अन्य सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर/रक्षित) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नागरिकों और उपस्थित अतिथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगा।
















