5
(1)

भागलपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में श्रमिकों और युवाओं के हित में दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। वस्त्र सहायता योजना के तहत उन्होंने श्रमिकों के खाते में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पाँच हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस राशि के सीधे खाते में पहुँचने से श्रमिकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के अंतर्गत राज्य के प्रशिक्षित युवाओं के लिए सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक उपक्रमों में इंटर्नशिप हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने वाले वेब पोर्टल का भी उद्घाटन किया। इस योजना से युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित हुए। मौके पर उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल श्रमिकों और युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वहीं, लाभुक श्रमिक निरंजन मंडल ने अपने खाते में राशि पहुँचने पर सरकार और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: