



नवगछिया । 11 मई 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 18 अप्रैल 2025 को इनकी भतीजी घर से पढ़ने के लिए कोचिंग गई थी जो घर लौटकर वापस नहीं आई। काफी खोजबीन के पश्चात् पता चला कि साकिन-थाना दिल्ली कैंट राज्य दिल्ली निवासी दीपक कुमार पिता निरज कुमार इनकी नाबालिग भतीजी को शादी करने के नियत से भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 141/25, धारा 137(2)/96/303(2) बीएनएस के तहत कांड दर्ज किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड की अपहृता को दिल्ली से बरामद किया गया साथ ही घटना में संलिप्त आरोपी दीपक कुमार पिता निरज कुमार को गिरफ्तार किया गया। बरामद अपहृता का चिकित्सीय जॉच एवं न्यायालय में बीएनएसएस की धारा 183 के तहत बयान के पश्चात् अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।















