



नवगछिया : नवगछिया नगर परिषद द्वारा मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रवार को फॉगिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार और सभापति प्रीति कुमारी के निर्देश पर शुरू किया गया।

अभियान के तहत नगर परिषद की टीम ने शहर के बाजार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग कर लोगों को राहत पहुंचाई। इस दौरान नगर परिषद के लिपिक आलोक गुप्ता सहित कई अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि बदलते मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय-समय पर फॉगिंग कराया जाना आवश्यक है। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे घर और आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।













