



नारायणपुर – प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या पॉच में बुधवार की रात्रि आग लगने से सोने लाल पंडित सहित अन्य लोगों के फुस के घर में अचानक आग लगने से घर में रखा सामान सहित पूरा घर जल गया.

मौके पर ग्रामीणों ने मशक्कत बाद आग पर काबू पाया. मौके पर पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार रविदास ने नारायणपुर आपदा पदाधिकारी सह सीओ अजय सरकार से पीड़ीत परिवार को मुआवजा देने की मांग की. गुरुवार को अग्नीपीड़ीत परिवारों के बीच जदयू नेत्री पुनमनम सिंह के नेतृत्व में समाजिक कार्यकर्ता अजय रविदास युवाओं की टोली के साथ पीड़ीत परिवार को खाधान्न व कंबल बांटे हैं.
















