5
(1)

नवगछिया। अखिल भारतीय गंगोत्री महासभा के अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड में रविवार को प्रखंड स्तरीय गंगोत्री सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहजादपुर ग्राम पंचायत के मुखिया एवं पंचायत स्तरीय गंगोत्री सभा के अध्यक्ष कैलाश कुमार भारती की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय अमरी बिशनपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ।

गंगोता जाति की एकता, संगठन और सामाजिक सशक्तिकरण को लेकर आयोजित इस सभा में समाज के प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधि व आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

सभा के संयोजक रंजीत कुमार शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, उदय मंडल, राजेंद्र मंडल और कैलाश मंडल की उपस्थिति में गंगोत्री सभा की प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवगठित समिति में पूर्व मुखिया रूपेश मंडल को अध्यक्ष, नंदन मंडल, वकील प्रसाद मंडल और नीरज कुमार को उपाध्यक्ष, सिकंदर मंडल को सचिव, प्रमोद मंडल को कोषाध्यक्ष, रमन कुमार मंडल को उप कोषाध्यक्ष, तथा गौतम कुमार ऋषि को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इसके साथ ही 31 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का विस्तार भी किया गया जिसमें अन्य समाजसेवियों को भी शामिल किया गया।

इस अवसर पर विजय मंडल, मुकेश कुमार मंडल, राजेश कुमार मंडल, राजीव कुमार रंजन, राणा कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। आयोजन का उद्देश्य गंगोता समाज को संगठित कर सामाजिक और शैक्षणिक उन्नति की दिशा में कार्य करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: