



नारायणपुर : ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल, भ्रमरपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. कुमार चंदन और एकता यादव शामिल हुए।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए रखा गया था। नारायणपुर प्रखंड में कुल 67 विद्यालय हैं, जिनमें प्रत्येक विद्यालय को कम से कम 70 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में नारायणपुर प्रखंड को 4960 पौधों का न्यूनतम लक्ष्य मिला है, जबकि विद्यालय चाहे तो इससे अधिक पौधे भी लगा सकते हैं।

राज्य स्तर पर यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है ताकि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का लक्ष्य पूरा किया जा सके। इसके माध्यम से वातावरण को शुद्ध करने, क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण घटाने का उद्देश्य है।
भागलपुर जिले में कुल 1 लाख 70 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान प्रखंड संसाधन केंद्र के माध्यम से संचालित हो रहा है और इसकी मॉनिटरिंग जिला शिक्षा विभाग, सर्व शिक्षा अभियान और परियोजना भागलपुर द्वारा की जा रही है।















