



नारायणपुर से राजेश भारती की रिपोर्ट
नारायणपुर: प्रखंड क्षेत्र में चौदह व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को रैपिड एंटीजन किट से जांच करने पर जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा का प्राचार्य सहित उसका सत्रह वर्षीय पुत्र संक्रमित मिलाम कुल 2 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।

जबकि बाइस अप्रैल को भी आरटीपीसीआर जांच के लिए जो सैंपल भागलपुर भेजा गया था उसमें से पांच संक्रमित और 25 अप्रैल को भी जो सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भागलपुर भेजा गया था उसमें संक्रमित मिला है।
















