



नवगछिया। नारायणपुर प्रखंड सह अंचल परिसर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक बंदर लगातार तीन दिनों तक वाई-फाई टावर पर बैठा रहा। स्थानीय लोगों ने कई बार उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी भी तरह नीचे नहीं आया। बंदर दिन-रात उसी टावर पर बैठा रहा जिससे आसपास के लोग परेशान और चिंतित हो गए।

प्रखंड कार्यालय के पास रहने वाले पप्पू कुमार यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने अलग-अलग तरीकों से बंदर को नीचे लाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने बंदर को लुभाने के लिए केले का सहारा लिया। केला देखते ही बंदर टावर से नीचे उतर आया।
इस तरह करीब तीन दिन के इंतजार और कोशिशों के बाद बंदर को सुरक्षित नीचे लाया जा सका।















