



भागलपुर। भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के शारदा पाठशाला मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुल्तानगंज विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, कहलगांव विधायक पवन यादव, पीरपैंती विधायक ललन पासवान, लोजपा (रामबिलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, लोजपा (रामबिलास) के प्रदेश सचिव विजय यादव, जदयू नेता शुभानंद मुकेश सहित एनडीए के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहलगांव विधायक पवन यादव ने अंगिका भाषा में जोश भरते हुए कहा कि इस बार बिहार में एनडीए 225 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि कहलगांव की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें विधायक चुना था, उस विश्वास पर वे पूरी तरह खरे उतरे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कहलगांव की जनता ने जिन विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं की थी, उसे पूरा किया गया है और आगे भी जनता की सेवा लगातार जारी रहेगी।

















