5
(1)

नवगछिया । नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की शाम तेज गरजन के साथ बारिश शुरू होते ही आकाशीय बिजली चमकने से लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक गिरी ठनका से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना रहा और लोग सशंकित होकर घरों में दुबक गए।

इसी दौरान शाहपुर गांव में पूर्व गन्ना मंत्री स्व. ब्रह्मदेव मंडल के पुत्र एवं राजद के वरिष्ठ नेता महेशचंद्र मंडल के आवासीय परिसर में लगे नारियल के पेड़ पर ठनका गिर गया। ठनका गिरने से नारियल का पेड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बर्बाद हो गया। वहीं घर में रखे वाशिंग मशीन, फ्रीज, पंखा, कूलर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो गए। हालांकि गनीमत रही कि परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस घटना में परिसर में मौजूद दो पशुओं की मौत होने की सूचना मिली है।

वहीं सूत्रों के अनुसार, इसी गांव के मनोज यादव (55 वर्ष) की ठनका गिरने की जोरदार आवाज से घबराहट में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: