5
(1)

नवगछिया । बिहपुर एनडीए कार्यालय में गुरुवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान करने वालों में दिख रहे उत्साह के कारण पूरा माहौल मेले जैसा खुशनुमा बना हुआ था।

शिविर का संयोजन कर रहे नवगछिया भाजपा के जिला मंत्री रूपेश रूप ने बताया कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिवस को लेकर इस रक्तदान शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था। इस अवसर पर किसान, सेना और पुलिस के जवान, छात्र, व्यापारी, बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, भाजपा नेता रूपेश रूप समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने रक्तदान को सबसे बड़ा पुण्य और महादान बताया। उन्होंने कहा कि रक्त की एक बूंद किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी देने में सहायक होती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

शिविर में भागलपुर जेएलएनएमसीएच मायागंज से पहुंचे डॉ. विक्रम कुमार, नर्स रजनी कुमारी, लैब टेक्नीशियन विश्वदीप कुमार, जीएनएम रूपा कुमारी, निकिता राय, सुहानी, रिमझिम, संध्या, निधि, कर्मी सउद अख्तर और शंभु कुमार की सक्रिय भागीदारी रही।

रक्तदान करने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, निरंजन साह, बाल्मीकि मंडल, सिंटू, नीलेश झा, पिंटू गुप्ता, दिलीप उर्फ बबलू चौधरी, रंजन चौधरी और अजय उर्फ माटो शामिल थे। सभी रक्तवीरों ने कहा कि रक्तदान करके उन्हें बेहद अच्छा अनुभव हुआ और हर व्यक्ति को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस मौके पर विधायक शैलेंद्र और अन्य नेताओं ने सभी रक्तवीरों को माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया, उन्हें जूस पिलाया और मिठाई खिलाकर रक्तदान के लिए साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: