



नारायणपुर : कटिहार बरौनी रेलखंड के नारायणपुर स्टेशन से पूरब करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बलहा गांव पास शनिवार दोपहर ट्रेन से गिरकर 18 बर्षीय परीक्षार्थी धीरज कुमार का मौत हो गया. जीआरपी थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर जीआरपी सिपाही को भेजा. तब तक भवानीपुर पुलिस ने उठाकर थाना लाया.

थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि जीआरपी वाले ने बताया कि सुपौल जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक भागलपुर आईटीआई का परीक्षा देने जा रहा था.शव के पास मिले कागजात से परिजन को सूचना दिया।रविवार को पोस्टमाटम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा.उनके साथ में उनके फूफेरा भाई आशीष कुमार ने बताया कि धीरज कुमार सहरसा रहकर ग्यारहवीं में पढाई करता था.सुबह आठ बजे ट्रेन पकड़कर मानसी पहुंचा.

वहां से मानसी से नवगछिया के लिये ट्रेन पकड़ा नारायणपुर स्टेशन पर पानी खरीद कर गेट पर पानी पीने के क्रम में हाथ पिछड़ने के क्रम में गिरने से घटना स्थल पर युवक का मौत हो गया.युवक घर में अकेले भाई व एक बहन ही था.घर का चिराग बुझने से पिता विनोद उपराजीया व माता का रो रो कर बुरा हाल है. युवक के परिजन आशीष ने बताया कि धीरज के गले से चेन व मोबाइल भी किसी ने ले लिया.
















