5
(1)

भागलपुर के नाथनगर स्थित सीटीएस ग्राउंड में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच अचानक जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। इस दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस बल की भारी तैनाती कर स्थिति को काबू में लिया गया।

घटना की शुरुआत गुरुवार शाम से बताई जा रही है, जब एक लड़की स्कूटी चलाने की प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में पहुंची थी। उसी समय वहां होमगार्ड की तैयारी कर रहे युवकों ने धूल उड़ने की बात कहकर उसे मना किया, जिससे कहासुनी हो गई। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया।

लेकिन शुक्रवार को जब वही लड़की फिर स्कूटी चलाने आई, तो पहले से मौजूद एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। इसके विरोध में विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद लोगों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई।

सूचना मिलते ही नाथनगर थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह, ललमटिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार और मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रित किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी हृदयकांत, सिटी एसपी शुभांक मिश्रा, एसडीएम धनंजय कुमार और डीएसपी टू राकेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

एसएसपी हृदयकांत ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सीटीएस ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: