Tag Archives: Nathnagar ke

Noimg

नाथनगर के छिट राघोपुर गांव में भीषण आग, कई घर जलकर राख ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर ज़िले के नाथनगर थाना क्षेत्र के गोसाईदासपुर पंचायत अंतर्गत स्थित छिट राघोपुर गांव में आज एक भयंकर आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को अपने घरों से सामान निकालने का भी समय नहीं मिल पाया। देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में तबाही मच गई और कई घर जलकर राख हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी, जिससे कई घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों और […]

Noimg

नाथनगर के लालूचक में बाढ़ का तांडव, मगरमच्छ के हमले में पाँच घायल, बच्चे की हालत नाज़ुक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड स्थित लालूचक मोहल्ला इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पूरा क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। हालात इतने भयावह हो गए हैं कि स्थानीय ग्रामीण अपने घरों को छोड़कर महाशय ड्यौरी में शरण लेने को मजबूर हैं। बाढ़ से उपजे इस संकट के बीच रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जब कुछ लोग अपने घरों से ज़रूरी सामान निकालने के लिए पानी में उतरे, तभी बाढ़ के पानी में छिपे एक मगरमच्छ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पाँच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां चार घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही […]

Noimg

नाथनगर के गोसाईदासपुर में युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

दहेजबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र स्थित गोसाईदासपुर गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। गांव की एक युवती के साथ उसी के पड़ोस में रहने वाले चाचा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, युवती सुबह फूल तोड़ने के लिए अपने घर के पास गई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। लेकिन युवती ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचा दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई की और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी […]

Noimg

नाथनगर के सीटीएस ग्राउंड में स्कूटी चलाने को लेकर बवाल, मारपीट व पत्थरबाजी में कई घायल ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के नाथनगर स्थित सीटीएस ग्राउंड में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच अचानक जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। इस दौरान इलाके में अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस बल की भारी तैनाती कर स्थिति को काबू में लिया गया। घटना की शुरुआत गुरुवार शाम से बताई जा रही है, जब एक लड़की स्कूटी चलाने की प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड में पहुंची थी। उसी समय वहां होमगार्ड की तैयारी कर रहे युवकों ने धूल उड़ने की बात कहकर उसे मना किया, जिससे कहासुनी हो गई। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया। लेकिन शुक्रवार को जब वही लड़की फिर स्कूटी चलाने आई, तो पहले से मौजूद एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। इसके […]

Noimg

नाथनगर के नूरपुर पंचायत में पानी का भारी किल्लत ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर नाथनगर प्रखंड अंतर्गत नूरपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक में पानी का भारी किल्लत है, गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सरकार का हर घर नल जल योजना का पानी लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है, जबकि सरकार का नये फरमान में पीएचडी विभाग को लोगों तक पानी पहुंचाने का जिम्मा दिया गया है लेकिन हर घर जल को पहुँचाने में पीएचडी विभाग फेल है ऐसा ही मामला नाथनगर के. नूरपुर पंचायत वार्ड नंबर एक का है, जहां लोग पानी पीने के लिए परेशान और हैरान हैं, वहीं नूरपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक के लोगों का आरोप है कि सात निश्चय योजना से हमलोगों को अभी […]

नाथनगर के सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर पुनर्निर्माण पिंड पूजन हेतु निकाला गया भव्य कलश शोभायात्रा ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।नाथनगर के जिला पासी नवयुवक संघ द्वारा सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर पुनर्निर्माण पिंड पूजन हेतु भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा नाथनगर के श्री नरसिंह भगवान ठाकुरबाड़ी परिसर से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए बाबा मनसकामनानाथ मंदिर प्रांगण पहुंचा जिसके बाद सभी भक्तजनों के अल्पविराम के बाद शोभायात्रा पुनः अपने गंतव्य स्थान पासी टोला दुर्गा स्थान पहुंचकर संपन्न हुई। बैंड बाजों के साथ विशाल शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भारी मात्रा में महिलाएं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव में डूबते हुए शोभायात्रा में हिस्सा लिया। कलश शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभा यात्रा के बाद कलश को नाथनगर पासी टोला के […]

नाथनगर के सीटीएस मैदान के पास फिर मिला चार जिंदा बम, लोगों में मची अफरा-तफरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी // GS NEWS

अपराधनिभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में बम धमाका हुए करीब एक महीना होने को है ।इससे लोग उबर नहीं पाए हैं ।इसको लेकर पुलिस प्रशासन कई जगहों पर बारूद व पटाखों के व्यवसायियों के गोदाम में छापेमारी भी की फिर भी कुछ दिन पहले बूढ़ानाथ में एक बम मिलने की घटना सामने आई थी, हालांकि एसएसपी ने पुष्टि किया कि वह बम नहीं था। फिर आज नाथनगर सीटीएस मैदान जहां की दरोगा व सिपाहियों की ट्रेनिंग होती है वहां के पिछले बाउंड्री के पीछे 4 जिंदा बम मिलने की बात सामने आ रही है। बम से अभी तक भागलपुर व भागलपुर के आसपास के क्षेत्रों में कई लोग घायल हो चुके हैं। भागलपुर में बम को लेकर इतनी बड़ी व छोटी […]