


भागलपुर जाने के क्रम में नवगछिया स्टेशन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल और जद यू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वागत समारोह में भाजपा के विधायक ई शैलेन्द्र, जदयू विधायक गोपाल मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, विनोद मंडल, सुबोध कुशवाहा, मुकेश राणा, वीरेंद्र सिंह, चंदेश्वरी सिंह, मो कमरूजमा अंसारी, प्रभु चौधरी, रूपेश रूप, दिनेश यादव, प्रो. गौतम, अजय कुशवाहा, कुणाल गुप्ता, कौशल जयसवाल सहित भाजपा, जद यू, और लोजपा के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
समारोह में उपस्थित नेताओं ने एनडीए की एकजुटता और क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने अपनी निष्ठा और समर्थन का विश्वास दिलाया।
