5
(1)

नवगछिया : अनुमंडल विधिक सेवा समिति, नवगछिया के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2025 से देशभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान “मध्यस्थता – राष्ट्र के लिए” (Mediation – For The Nation) के तहत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नवगछिया के सभी न्यायिक पदाधिकारी, बार एसोसिएशन नवगछिया के अध्यक्ष एवं सचिव, पैनल अधिवक्ता तथा कोर्ट के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मध्यस्थता से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों, इसकी प्रक्रिया, उपयोगिता और सामाजिक महत्व पर चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता के रूप में सुनील कुमार सिंह, DASJ-I, अंचल द्वेदी, मुंसीफ और अभिषेक कुमार, SDJM, नवगछिया ने मध्यस्थता अभियान के महत्व और इसके द्वारा न्यायिक व्यवस्था पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी।

कार्यक्रम में अभिषेक आनंद, ACJM-I और दीपक कुमार, ACJM-III की भी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने इस अभियान को न्याय व्यवस्था के सुधार का सशक्त माध्यम बताया और आम जन को इससे अधिकाधिक जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने आपसी संवाद के ज़रिए मध्यस्थता प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर सफल बनाने हेतु मिलकर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में मध्यस्थता की भूमिका को मजबूत करना तथा समाज के सभी वर्गों में इसको लेकर जागरूकता फैलाना था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: