


नवगछिया के कोसी नदी पर बने बाबा विशु राउत पुल के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सागर महतो और चंद्र किशोर महतो, पुत्र मक्खन महतो के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, सागर महतो को भागलपुर के तिलकामांझी के समीप स्थित डॉक्टर के क्लीनिक के पास से दिखाकर वापस कदवा जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और परिजनों को दी। घायल दोनों भाइयों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की स्थिति स्थिर है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।















