



नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के निवासी रामप्रवेश यादव 54 वर्ष ने जहरीला पदार्थ खा लिया है. जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया.
















