5
(1)

नवगछिया ।
माँ बिहुला-विषहरी की पावन भूमि नवगछिया ने स्थापना के 53 वर्ष पूरे कर लिए। सोमवार को इस विशेष अवसर पर श्री शिव शक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में ‘बिहुला गौरव सम्मान’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवगछिया क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवाभावी संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

नवगछिया विकास समिति के सदस्य मुकेश राणा ने बताया कि इस अवसर पर शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया, भागलपुर जिला प्रशासन, लायंस क्लब नवगछिया, क्लीन नवगछिया–ग्रीन नवगछिया, जय महादेव नि:शुल्क बोलबम सेवा शिविर ढोलबज्जा, मारवाड़ी युवा मंच, सामूहिक विवाह समिति तेतरी, गणिनाथ सेवा समिति, विश्व हिन्दू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कौशल सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, गरूड़ प्रजनन केंद्र कदवा, बाल भारती विद्यालय, सावित्री पब्लिक स्कूल, धर्मचंद्र शिशु संस्कार नवगछिया, सनातन सेवा समिति नगरह, माँ बिहुला-विषहरी समारोह समिति, खेल संघ, पतंजलि योगपीठ नवगछिया केंद्र, प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, खेल संघ नवगछिया, अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी, नगर परिषद के सफाईकर्मी तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय लोगों को ‘बिहुला गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर स्वामी आगमानंद जी महाराज ने सभी क्षेत्रवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल नवगछिया की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक विरासत के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह युवाओं में अपनी धरोहर के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

सम्मान समारोह में श्रीराम पाठक, सियाराम जायसवाल, अखिलेश पांडे, नंदनी सरकार, चंद्रगुप्त साह, श्रीधर महाराज, विनोद केजरीवाल, मनोज यशपाल, शरद योगी, विहान सिंह राजपूत, हितेश चंद्र, प्रशांत कन्हैया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सांस्कृतिक गौरव का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: