



नवगछिया के एनएच 31 पर तेतरी जीरोमाइल और गुदरिया स्थान के आसपास सोमवार शाम हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया।

पहला हादसा गुदरिया स्थान के पास हुआ, जहाँ एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बिहपुर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी गौरव कुमार और नीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
दूसरी घटना भवानीपुर में हुई, जहाँ धनंजय कुमार नेशनल हाईवे पर अचानक एक अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी स्थिति चिंता जनक बताई जा रही है।

तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए तीनों को भागलपुर रेफर कर दिया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
















