0
(0)

नवगछिया बाजार के भगत मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष के सुनील कुमार भगत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सुनील कुमार भगत ने पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई रंजीत भगत, रोहित कुमार, प्रीति देवी, रंजीत भगत के पुत्र हर्ष कुमार और पुत्री आरुषी ने मिलकर उन पर और उनके परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को उनके साथ रंजीत भगत और उसकी पत्नी ने मारपीट की और पूरे परिवार को हत्या की धमकी दी।

सुनील ने आगे बताया कि मंगलवार को पड़ोसी के घर भी रंजीत भगत और उसका भगिना उनके साथ मारपीट करने आए। इसके बाद उनके दुकान में रंजीत भगत, रोहित कुमार और प्रीति देवी ने मिलकर उनकी पत्नी से मारपीट की। जब परिवार बचाने आया, तो रंजीत भगत और उसका बेटा हर्ष कुमार तथा पुत्री आरुषी ने सुनील पर चाकू से हमला किया। इस हमले में उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

दूसरी ओर, रंजीत कुमार भगत ने पुलिस को शिकायत दी है कि सुनील भगत ने पंचायत में उन पर हमला किया और सोने की चेन छीनने का प्रयास किया।

नवगछिया पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: