5
(1)

नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ की 14वीं स्थापना वर्षगांठ गुरुवार को बिहपुर के रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गा स्थान मैदान में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर खिलाड़ियों और खेल संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने खिलाड़ियों के साथ मिलकर केक काटा और सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ज्ञानदेव कुमार ने नवगछिया संघ की पिछले 14 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस संघ ने न केवल राज्य स्तर की टीम को उत्कृष्ट खिलाड़ी दिए हैं, बल्कि खिलाड़ियों को सामाजिक जिम्मेदारियों से भी जोड़ा है। उन्होंने बताया कि नवगछिया संघ के खिलाड़ी पल्स पोलियो, पर्यावरण दिवस, एड्स दिवस तथा नशा मुक्ति दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर प्रभात फेरी और जागरूकता रैलियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देते रहे हैं।

जिला सचिव ने यह भी बताया कि नवगछिया संघ के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की सीनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बिहार राज्य और नवगछिया का नाम गौरवान्वित किया है।

वर्षगांठ समारोह में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार और अंकित कुमार शर्मा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी राकेश कुमार, राजीव कुमार, अभिनाश कुमार, सूरज कुमार, गुलशन कुमार, पुष्कर कुमार, बिट्टू कुमार, मन्नू कुमार, आदित्य राज, शिवम् कुमार, पीयूष कुमार, दिलखुश कुमार, साकेत कुमार, अमन, अभिनाश, देव कुमार, निरंजन कुमार, गौतम कुमार, विशाल कुमार, प्रिंस वर्मा, साक्षी कुमारी, प्रज्ञा भारती, अभिलाषा कुमारी, चांदनी राज, नंदनी मिश्रा, मौसम कुमारी, मनीषा कुमार समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ, जिसमें सभी खिलाड़ियों ने संघ की प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: