



नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नवगछिया स्थित शिव शक्ति योग पीठ में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम योगपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अगमानंद जी महाराज के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अनेक श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना रहा। उक्त जानकारी केशव उर्फ पुष्कर बाबा नें दी ।













