



नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला खगड़ा निवासी फोकेन्द्र मंडल, पिता स्वर्गीय सेठ मंडल (उम्र 61 वर्ष) की मौत सर्पदंश से हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह के समय उनके पैर के अंगूठे में सांप ने काट लिया, जिसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजन उन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।














