




नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीपुर वैसी गांव के रहने वाले अमित कुमार के पुत्र सौरभ कुमार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (ITICAT-2025) में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा जारी जिला स्तर की रैंकिंग में सौरभ कुमार ने भागलपुर जिले की एससी श्रेणी में 262वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि अनारक्षित श्रेणी में उनकी रैंक 1587 है।
सौरभ कुमार, अमित कुमार और मोनी कुमारी के पुत्र हैं। वे नवगछिया अनुमंडल के जहांगीपुर गांव के निवासी हैं और वर्ष 2010 में जन्मे सौरभ अभी बहुत कम उम्र में ही तकनीकी शिक्षा की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं।

अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए सौरभ कुमार ने कहा, “मैं बहुत खुश हूँ। मैंने ITICAT 2025 परीक्षा में अपने जिले में टॉप रैंक हासिल किया है। आगे चलकर मैं एक इलेक्ट्रिशियन बनना चाहता हूँ और समाज की सेवा करना चाहता हूँ।”
सौरभ की इस उपलब्धि से न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।












