



नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में आपसी पारिवारिक विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। जमीन विवाद को लेकर हुए इस झगड़े में रसलपुर निवासी नसरुद्दीन व उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायल नसरुद्दीन ने अस्पताल में बताया कि उनके साथ यह मारपीट पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विवादित जमीन को लेकर उनके ससुर, साला और साली ने मिलकर उन्हें बुरी तरह पीटा।

नसरुद्दीन, मोहम्मद अस्मिल के पुत्र हैं और उनकी पत्नी हसीना खातून हैं। यह पारिवारिक झगड़ा जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा था, जो शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। पीड़ितों के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी कहासुनी होती रही है, लेकिन इस बार मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।













