



नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव में इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। अमित टेंट डीजे एंड इवेंट की ओर से भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार से किया गया। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है । स्थानीय लोगों ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा पर हर वर्ष गांव में विशेष आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार प्रतिमा स्थापना से उत्सव का महत्व और भी बढ़ गया। पूजा के दौरान महिलाओं ने मंगलगीत गाए और युवाओं ने व्यवस्था संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई।
पूरे आयोजन में ग्रामीणों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। पूजा के बाद प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

अशोक यादव, संचालक अमित टेंट डीजे एंड इवेंट नें कहा कि –
“गोसाई गांव में पहली बार इतनी भव्य प्रतिमा स्थापना हुई है। हमारे प्रयास का उद्देश्य है कि गांव के लोग एकजुट होकर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाएं। ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ है। हम चाहते हैं कि हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम हो और युवाओं को समाज और संस्कृति से जोड़ने का अवसर मिले।”













