



नवगछिया के मखाताकिया निवासी डॉ. पुरंजन मिश्रा ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका द्वारा प्रकाशित 2025 की सूची में अपने नाम का स्थान बनाया है। यह सूची दुनिया भर के वैज्ञानिकों के प्रभाव और योगदान को मापने के लिए तैयार की जाती है।
डॉ. मिश्रा स्वर्गीय प्रोफेसर सुरेंद्रनाथ मिश्रा और श्रीमती आभा देवी के सुपुत्र हैं। उन्होंने जैव प्रौद्योगिकी और अक्षय ऊर्जा, विशेषकर हाइड्रोजन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके शोध के आधार पर 60 से अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

इस उपलब्धि पर डॉ. मिश्रा ने नवगछिया समुदाय को धन्यवाद दिया और अपने विद्यालय के शिक्षकों—चंद्रगुप्त साह, मुरारी लाल पंसारी, बाल भारती विद्यालय तथा उच्च विद्यालय नवगछिया के तात्कालिक एवं भूतपूर्व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की टॉप 2% वैज्ञानिक सूची उन लोगों को शामिल करती है जिनका वैज्ञानिक समुदाय में प्रभावशाली योगदान रहा हो। फिलहाल, डॉ. मिश्रा हांगकांग बैप्टिस्ट यूनिवर्सिटी में अक्षय ऊर्जा वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं।















