5
(1)

नवगछिया। नवगछिया के विवाह भवन में देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर रात 2:00 बजे तक डीजे बजता रहता है, जिससे उनकी दिनचर्या और शांति भंग हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार विवाह भवन बनने के बाद यहां किसी प्रकार के नियम-कानून का पालन नहीं किया जा रहा है। भागलपुर जिले में रात 10:00 बजे के बाद डीजे बजाने पर प्रतिबंध लागू है, लेकिन इसके बावजूद नवगछिया क्षेत्र में खुलेआम देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थिति से विशेषकर बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों और बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है। रात में शोर होने से नींद में बाधा उत्पन्न हो रही है और लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि स्थानीय प्रशासन जल्द हस्तक्षेप करे और विवाह भवन संचालक एवं डीजे चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की समस्या से राहत मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: