



सोमवार को विद्यालय के चेतना सत्र में दी गई प्रतियोगिता संबंधित जानकारी
नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड, में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता एक स्तरीय होगी, जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता को पाँच श्रेणियों में विभाजित किया गया है—

- किड्स – कक्षा केजी
- प्री जूनियर – कक्षा 1 से 2
- जूनियर – कक्षा 3 से 5
- सीनियर – कक्षा 6 से 8
- सीनियर सेकेंडरी – कक्षा 9
प्रत्येक श्रेणी के विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹200 जमा कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसे साथ लेकर ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

लिखित परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी, जिसमें काले या नीले रंग के बॉल पेन का उपयोग अनिवार्य है। परीक्षा पूरी तरह वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होगी और प्रश्न अंग्रेजी माध्यम में पूछे जाएंगे। कुल 50 प्रश्नों के लिए 50 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा का आयोजन दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित होना संभावित है ।
परीक्षा समाप्त होने के बाद परिणाम जीएस न्यूज अख़बार और वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। विशेष बात यह है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा, जिससे बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
आयोजक टीम द्वारा सोमवार को विद्यालय के चेतना सत्र में प्रतियोगिता से संबंधित पूरी जानकारी दी गई ।
तथा किसी भी जानकारी के लिए स्कूल के कार्यालय (सर्वर रूम) या कार्यक्रम समन्वयक निखिल चिरानिया से संपर्क किया जा सकता है।
टीम से संपर्क:
मोबाइल – 9709894194, 7004826539
यह प्रतियोगिता छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपने कौशल को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।














