5
(6)

नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के सोहड़ा गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान छोटू रजक (36 वर्ष), पिता रामदेव रजक, निवासी सहौरा के रूप में हुई है। घटना महंत बाबा मंदिर के पास घटी है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

घटनास्थल पर नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश सहित रंगरा थाना की टीम पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 6

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: