5
(1)

नवगछिया की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभिलाषा कुमारी 14 अक्टूबर को पटना के ज्ञान भवन, गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय खेल सम्मान समारोह में सम्मानित की जाएंगी। यह समारोह कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

अभिलाषा कुमारी नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ की उत्कृष्ट महिला खिलाड़ी हैं। वे नवगछिया के महदतपुर गांव निवासी केदार सिंह और अंजली कुमारी की पुत्री हैं। अभिलाषा ने 26 से 29 दिसंबर 2024 तक रायगढ़, महाराष्ट्र में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिहार राज्य टीम की सदस्य के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल बिहार राज्य बल्कि नवगछिया पुलिस जिले का भी गौरव बढ़ाया है। राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि अभिलाषा की यह उपलब्धि नवगछिया के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान नवगछिया की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: