Tag Archives: naugachia ki

Noimg

नवगछिया की बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते कांस्य पदक ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल की ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बिहार राज्य विद्यालय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा पटना में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भागलपुर जिले की ओर से खेलते हुए निशा कुमारी, स्वाति कुमारी, सिंपल कुमारी, सपना कुमारी (सभी उच्च विद्यालय लत्तीपाकर, गोपालपुर) और अनन्या (वात्सल्य हाई स्कूल, नवगछिया) ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। पदक जीतने के बाद जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार, नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राम कुमार साहू, ताइक्वांडो जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, योगा संघ के अध्यक्ष आर.पी. राकेश, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स, कोच मोनी कुमारी, रवि […]

नवगछिया की ताइक्वांडो खिलाड़ी आनन्या वात्सल्य ने भागलपुर को दिलाया कांस्य पदक ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 का आयोजन पटना में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में भागलपुर जिले का प्रतिनिधित्व अंडर-19 के वजन 55 से 59 किलो वर्ग में नवगछिया की ताइक्वांडो खिलाड़ी आनन्या वात्सल्य ने करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया और जिले का नाम रोशन किया। एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र, नवगछिया में प्रशिक्षण लेने वाली आनन्या वात्सल्य ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके प्रशिक्षक और अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने कहा कि यह नवगछिया और भागलपुर जिले के लिए गर्व की बात है। पदक जीतने पर आनन्या के पिता संजय कुमार सुमन और माता कुमारी चित्रलेखा अत्यंत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने कठिन […]

नवगछिया की अभिलाषा कुमारी को मिलेगा राज्य स्तरीय खेल सम्मान ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अभिलाषा कुमारी 14 अक्टूबर को पटना के ज्ञान भवन, गांधी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय खेल सम्मान समारोह में सम्मानित की जाएंगी। यह समारोह कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अभिलाषा कुमारी नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ की उत्कृष्ट महिला खिलाड़ी हैं। वे नवगछिया के महदतपुर गांव निवासी केदार सिंह और अंजली कुमारी की पुत्री हैं। अभिलाषा ने 26 से 29 दिसंबर 2024 तक रायगढ़, महाराष्ट्र में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बिहार राज्य टीम की सदस्य के रूप में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल बिहार राज्य बल्कि नवगछिया पुलिस जिले का भी […]

नवगछिया की राजेंद्र कॉलोनी में सड़कों के विकास कार्यों का विधायक गोपाल मंडल ने किया उद्घाटन ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया: गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के विधायक निधि से नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विधायक ने कॉलोनी में निर्मित कई सड़कों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ पार्षद मनीष सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, मुन्ना जायसवाल, अजीत पटेल, मिलन सागर सहित अनेक स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए आभार जताया। उद्घाटन के दौरान विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे। DESK2025

Noimg

नवगछिया की वरिष्ठ चिकित्सक ईरा झा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया अनुमंडल की प्रसिद्ध और सम्मानित महिला चिकित्सक, डॉ. इरा झा का बुधवार को उनके निवास स्थित एनएच 31 पर स्थित नर्सिंग होम में 84 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नवगछिया और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. इरा झा ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित किया और सैकड़ों-हजारों मरीजों का उपचार कर उन्हें नई जिंदगी दी। उनका कार्यक्षेत्र सिर्फ नवगछिया तक सीमित नहीं था, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी उनके उपचार का लाभ पहुंचा। उनकी सहानुभूति, समर्पण और पेशेवर क्षमता ने उन्हें क्षेत्रवासियों का प्रिय बना दिया था। उनकी सेवाओं और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डॉ. इरा झा का निधन नवगछिया की […]

Noimg

 नवगछिया की पार्षद चम्पा कुमारी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी जताई ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के विधायक दल द्वारा रेखा गुप्ता के नाम का चयन होते ही नवगछिया की नगर निगम पार्षद चम्पा कुमारी ने खुशी का इज़हार किया। पार्षद चम्पा कुमारी ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और पार्टी ने दिल्ली जैसे प्रदेश में नारी शक्ति पर भरोसा जताते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है, जो कि बहुत सराहनीय है।” उन्होंने इस फैसले को भाजपा की महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और पार्टी के इस निर्णय की सराहना की। DESK2025

नवगछिया की कहकशां परवीन बनीं बिहार बालिका क्रिकेट (अंडर 19) टीम का हिस्सा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया: नवगछिया क्रिकेट क्लब की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कहकशां परवीन ने बिहार का नाम रोशन किया है। उनका चयन बिहार बालिका क्रिकेट (अंडर 19) टीम में हुआ है। यह चयन बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा पटना में आयोजित ट्रायल में किया गया। क्लब के कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि कहकशां की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन का यह परिणाम है। उन्होंने इसे नवगछिया के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण बताया। कहकशां के चयन पर खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में रामदेव प्रसाद यादव, घनश्याम प्रसाद, राम कुमार साहू, प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव, संतोष कुमार, कंचन सिंह, राजेश कुमार राजू, अशोक सिंह, अखिलेश पांडे और अनुराग साह […]

Noimg

नवगछिया की बेटी बिहुला विषहरी गाथा की मूल नायिका ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया बिहुला चौक के छोटी ठाकुरवाड़ी रोड में शुक्रवार को संता पूजन एवं बिहुला के मड़वा पूजन के साथ ही बिहुला विषहरी पूजा समोराह का शुभारंभ हो गया शनिवार को सुबह माता विषहरी के पट खुलते ही श्रदालुओं की भीड़ शुरू हो जाएगीइसको लेकर परंपरिक तरीके से एक माह पहले ही मंदिरों में इसकी तैयारियां शुरू हो गई थीं। बिहुला विषहरी के लोकगीत गूंजने लगे थे। लंबे समय तक इस परंपरा को महज एक गाथा माना जाता रहा, लेकिन अब कई लेखक मान चुके हैं कि अंग प्रदेश का इतिहास इस गाथा का साक्षी है। वहीं समाजशास्त्री मानते हैं कि यह महज परंपरा नहीं बल्कि समाज की नजर में विशिष्टता और गौरव का भी विषय है। इसलिए नई पीढ़ी भी […]

Noimg

नवगछिया की खिलाड़ी प्रज्ञा भारती के लिए सम्मान समारोह आयोजित ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK 040

बिहपुर – रविवार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया की खिलाड़ी प्रज्ञा भारती के लिए सम्मान समारोह आयोजित हुआ.इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि संघ के पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ के चेयरमेैन उत्तम कुमार,जिप सदस्य मु मोइन राईन,पूर्व सरपंच राधाकृष्ण सिंह,रेलवे आईओडब्लू थानाबिहपुर कार्यालय के वरीय लहपिक राज कुमार,जिलाध्यक्ष मनोज लाल,उपाध्यक्ष शमीम उर्फ मुन्ना व कराटे प्रशिक्षक श्याम सक्सेना,राजू पाण्डे,शिक्षक प्रशांत कुमार थे. सम्मान समारोह के अध्यक्षता जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार व संचालन घनश्याम कुमार ने किया.बात दे कि पिछले दिनों महाराष्ट्र के मूर्तिजापुर में संपन्न हुए 67वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में बिहार राज्य बालका टीम ने तीसरा स्थान ( कांस्य पदक ) प्राप्त किया […]

नवगछिया की शैफु बन गयी दारोगा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – शैफु कुमारी का दरोगा के लिए चयन हुआ हैं. दरोगा के मैरिट लिस्ट में शैफु कुमारी का भी नाम हैं. शैफु की मां सोनी देवी कहती हैं कि मेरा सपना था बेटी वर्दी पहनाने का आज पूरा हो गया. मेरी बेटी का चयन दरोगा के लिए हुआ हैं. मैं अक्सर सोचती थी कि वर्दी पहन जब बेटी घर आए तो मैं उसकों सैल्यूट करूं. वह दिन आ गया हैं. मेरी दो बेटी ने शैफु कुमारी, स्नेहा कुमारी ने दरोगा की परीक्षा दी थी. फाइनल मैरिट लिस्ट में स्नेहा एक अंक से पीछे रह गई. शैफु की सफलता पर काफी खुश हूं. पिता विपिन बिहारी कहते हैं कि पुत्री की सफलता से काफी खुश हूं. शैफु सबसे बड़ी पुत्री […]