5
(1)

नवगछिया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन द्वारा नवगछिया रेलवे मालगोदाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था द्वारा लंबे समय से नगर में सफाई अभियान के साथ-साथ हरियाली बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

बताया गया कि संस्था अपने सदस्यों के जन्मदिन, सालगिरह एवं अन्य विशेष अवसरों पर नियमित रूप से पौधारोपण करती है। अब तक संस्था द्वारा नवगछिया के विभिन्न स्थलों पर लगभग 1000 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें रेलवे स्टेशन परिसर, मालगोदाम, अनुमंडलीय अस्पताल, अनुमंडल न्यायालय, नवगछिया थाना, गोपाल गौशाला आदि स्थान प्रमुख हैं, जहां इन पौधों ने अब आकार लेना शुरू कर दिया है और लोगों को छाया एवं शुद्ध वातावरण मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें जन्मदिन, सालगिरह या किसी भी उत्सव के अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। जिस तरह से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, उसे रोकने के लिए हमें वृक्षारोपण जैसे छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाने होंगे, तभी हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।

इस अवसर को सफल बनाने में संस्था के संयोजक श्रीधर कुमार, सचिव राजीव गुप्ता, उपसचिव संतोष गुप्ता, अरुण मावंडिया, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, गोरी सर्राफ, शंभू चिरानिया, नीरज चिरानिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: