


नवगछिया : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नवगछिया के आर एन पैलेस में भाजपा की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा मीडिया पैनलिस्ट और पूर्व उप महापौर डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह काल आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का काल है। अब सरकार मतलब परफॉर्मेंस है, और मोदी है तो मुमकिन है अब सिर्फ नारा नहीं, जमीनी सच्चाई है।
प्रेस वार्ता में भाजपा नवगछिया संगठन जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, जिला महामंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजित चौधरी, श्री किशोर झा, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, अनीष यादव, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, गीता देवी, अजय गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
