


नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा नवगछिया फोरलेन के श्रीपुर पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है . गस्ती करने जा रही पुलिस को तीन युवक का शव और एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिली है । बताया जा रहा है कि तीनों युवक कदवा के तरफ जा रहे थे । हालांकि घटना के संबंध में नवगछिया पुलिस बताती है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद नहीं देखा है जब वे गस्ती के लिए 5:00 बजे सुबह पहुंचे तो उन्होंने एक साथ तीनों का शव एक दूसरे के ऊपर रखा देखा । वही तीनों का शव नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है । सुबह के 8:00 बजे तक एक युवक का शिनाख्त हो पाई है जिसका नाम प्रिंस कुमार है । प्रिंस कुमार पिता जनार्दन मंडल सहरसा रघुनाथपुर महुवा बाजार का रहने वाला है वहीं उसके जेब से पैथोलॉजी लैब टेक्नीशियन का परिचय पत्र आधार कार्ड इत्यादि बरामद हुआ है इसके अलावे अन्य दो युवक के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं है हालांकि नवगछिया पुलिस फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रही है ताकि पहचान हो सके ।












