0
(0)

नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकनपुर निवासी राजीव रंजन गुप्ता साइबर ठगी के शिकार हो गए। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते हुए बातचीत शुरू की और कहा कि उनका मोबाइल एक माह पहले चोरी हो गया था। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर उसे खोलने के लिए कहा।

पीड़ित के अनुसार लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल का एक्सेस ठगों के नियंत्रण में चला गया। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उनके खाते से 76 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। बताया जा रहा है कि उक्त राशि आईडीबीआई बैंक के एक खाते में ट्रांसफर की गई है।

घटना की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें, ताकि साइबर ठगी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: