0
(0)

नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड06 सिमरा निवासी मनोज कुमार झा और उनके पुत्र के खातों से साइबर ठगों ने कुल 34 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार झा डा. नवीन कुमार के पास चेकअप करवाने गए थे। इसके बाद उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को डॉ. नवीन कुमार बताकर कहा कि उनके खाते में गलती से 34 हजार रुपये जमा हो गए हैं और उन्हें वापस भेज दें। ठग ने इस राशि को वापस भेजने के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया।

मनोज कुमार झा ने विश्वास करते हुए अपने खाते से 10 हजार रुपये और पुत्र के खाते से 24 हजार रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपने खाते की जांच की तो उक्त राशि वहां नहीं पहुंची, जिससे उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ।

मनोज कुमार झा द्वारा नवगछिया साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन देने की प्रक्रिया देर रात चल रही थी । परिजनों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर दिया है लिखित रूप से भी आवेदन जमा कर देंगे ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: