


नवगछिया – अब पालतू कुत्तों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। नवगछिया के मकंदपुर चौक पर स्थित “मैक्स पेट्स प्लाजा” नामक दुकान में हर नस्ल के विदेशी कुत्ते अब आसानी से उपलब्ध हैं। यह दुकान न सिर्फ कुत्तों की खरीद-बिक्री करती है, बल्कि उनके देखभाल से जुड़ी तमाम जरूरी सुविधाएं भी देती है।
दुकान संचालकों के अनुसार, यहां हर नस्ल के विदेशी कुत्ते उपलब्ध हैं। साथ ही कुत्तों के लिए मेटिंग और ट्रेनिंग की भी व्यवस्था है। पालतू जानवरों की स्वास्थ्य जांच के लिए अनुभवी डॉक्टर हमेशा मौजूद रहते हैं। यदि किसी कुत्ते को इलाज या वैक्सीनेशन की जरूरत हो, तो यहां हॉस्पिटल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।
दुकान पर कुत्तों के लिए खाने-पीने के सामान से लेकर सभी प्रकार के आवश्यक एक्सेसरीज़ भी रखे गए हैं। इतना ही नहीं, मछली प्रेमियों के लिए मछली एक्वेरियम और मछलियों का खाना भी यहां उपलब्ध है।

दुकान के संचालक पंकज कुमार ने बताया कि सभी विदेशी नस्ल के कुत्तों की खरीद और बिक्री उचित दाम पर की जाती है और हर ग्राहक को संतोषजनक सेवा दी जाती है।
यदि कोई व्यक्ति कुत्ते को पालना चाहता है या पालतू जानवरों के इलाज व देखभाल से जुड़ी सेवाएं लेना चाहता है, तो मैक्स पेट्स प्लाजा उनके लिए एक उपयुक्त स्थान है।
संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9122292817 और 9431668399 जारी किया गया है। दुकान का पता मकंदपुर चौक, नवगछिया है।














