



नवगछिया में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव के द्वारा युवा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में प्रस्तावित नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दौरे को लेकर चुनाव आयोग के रवैये के विरुद्ध जनजागरण और संगठनात्मक तैयारी करना था। कार्यक्रम के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें राहुल गांधी के भागलपुर आगमन को सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की अपील की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने का अभियान है। उन्होंने उपस्थित युवाओं को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपीं और सभी से पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगछिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज यादव ने की। उन्होंने कहा कि सांसद पप्पू यादव द्वारा दिए गए निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा और राहुल गांधी के दौरे को ऐतिहासिक बनाने में नवगछिया का योगदान यादगार रहेगा।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रदेश महासचिव जय प्रकाश, युवा अध्यक्ष चिंटू, महासचिव अजीत रजक, विकेश कुमार, विकास कुशवाहा, गौतम, रोहित सहित कई अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













