


नवगछिया आदर्श थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया थाना के थाना प्रभारी रवि शंकर ने की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी जनप्रतिनिधि, विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष और सदस्य, तथा बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में बजरंग दल की ओर से थाना प्रभारी से आग्रह किया गया कि नवरात्र जैसे पवित्र पर्व के दौरान पूजा पंडाल के आसपास की मीट व मछली की दुकानें बंद कराई जाएं। इस पर थाना प्रभारी ने सार्थक आश्वासन देते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
तदोपरांत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी पूजा पंडालों में वे वॉलंटियर के रूप में सहयोग करेंगे और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेंगे।














