5
(1)

नवगछिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया।

माननीय जिला संघचालक विनोद केजरीवाल ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी और 2025 में विजयादशमी के अवसर पर संघ ने शताब्दी वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से एक भव्य पथ संचलन निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। संचलन में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता की।

पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। पूरे नगर में देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

संचलन के उपरांत आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग सह कार्यवाह मुकुल जी ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने शताब्दी वर्ष के विशेष कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए नागरिक शिष्टाचार, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं के बीच गतिविधियां, सामाजिक सद्भाव, प्रमुख नागरिक संगठनों की संगोष्ठी, व्यापक गृह संपर्क और अधिकतम स्थानों पर शाखा विस्तार पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में राजीव नयन, जिला कार्यवाह वीरेंद्र, नगर कार्यवाह मिथलेश, गौतम, देव, राजेश, प्रेम, बम बम, ज्योतिष, सुमन, अनिल, प्रवीण भगत, अनुपम, शंभू, स्नेह, रामेश्वर पंडित, अर्जुन, मनोज मंडल, श्रीधर शर्मा, भूपेंद्र, गोपाल, उमेश, कुणाल गुप्ता, मुकेश राणा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: