



नवगछिया । पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर मद्यनिषेध कानून के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगछिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 29 अगस्त 2025 को वाहन जांच के दौरान थाना टीम ने वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर BRNGP5839) से कुल 608.4 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। शराब की खेप मूली और नेनुआ से ढककर छिपाई गई थी।

पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त करते हुए चालक परमजीत कुमार, पिता सुबोध ठाकुर, निवासी सनोखर थाना सनोखर जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वाहन के उपचालक, जो कि विधि विरुद्ध बालक है, को भी निरुद्ध किया गया।
इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या-278/25 दिनांक 30.08.25 दर्ज किया गया है। मामला बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 30 (ए) के तहत दर्ज किया गया है। वाहन स्वामी, चालक, उपचालक समेत अन्य शराब माफियाओं के विरुद्ध भी अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













