1
(1)

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 9 से 10 जनवरी तक गांधी मैदान, मोतिहारी में आयोजित 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (बालक/बालिका) में भाग लेने के लिए नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम मोतिहारी के लिए रवाना हो गई है।

राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। टीम के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताते हुए भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायणन कुमार, नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र, अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मो. मोईन राइन, जिला परिषद प्रतिनिधि चंदन भारतद्वाज, कोषाध्यक्ष डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, राजेश कुमार रवि एवं गोल्डन कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

बालक वर्ग की टीम में विकाश कुमार (कप्तान), रजनीश कुमार (उपकप्तान), प्रियांशु कुमार, अर्णव कुमार, आदित्य कुमार, ऋषि कुमार, मिथुन कुमार, सत्यम कुमार, प्रिंस कुमार, नंदन कुमार तथा आदित्य कुमार शामिल हैं। टीम के प्रशिक्षक आशीष कुमार तथा प्रबंधक अजीत कुमार हैं।

बालिका वर्ग की टीम में मनीषा कुमारी (कप्तान), मौसम कुमारी (उपकप्तान), शीतल कुमारी, बुलबुल कुमारी, अमृता कुमारी, चांदनी कुमारी, आंचल कुमारी, स्नेहा कुमारी, मुस्कान राजपूत एवं तुलसी कुमारी को शामिल किया गया है। इस टीम की प्रशिक्षक अभिलाषा कुमारी एवं प्रबंधक प्रज्ञा भारती हैं।

दोनों टीमों के प्रभारी के रूप में चंदन कुमार की जिम्मेदारी तय की गई है। संघ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नवगछिया पुलिस जिला की टीमें राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: