



नवगछिया। वर्ष 2025 नवगछिया पुलिस के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। इस वर्ष पुलिस ने 22 कांडों में शामिल 61 आरोपितों को सजा दिलवाई और कानून के कठोर प्रहार से अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया।

सालभर के दौरान तीन मीनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। साइबर थाना की पुलिस ने 2 लाख 6 हजार रुपये रिकवर करवाए। ऑपरेशन मुस्कान के तहत 55 चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। इसके अलावा टॉप टेन अपराधियों में शामिल कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

साल 2025 में हत्या के 59 आरोपित, लूट के 31 आरोपित, चोरी के 49 आरोपित और महिला संबंधित अपराधों में 32 आरोपित गिरफ्तार किए गए। साथ ही पुलिस ने 92 हथियार, 338 कारतूस और तीन बम बरामद किए।
सतर्क कार्रवाई के तहत चार किलोग्राम स्मैक और 294 किलो गांजा भी पुलिस ने बरामद किया। इसके अलावा चोरी के 20 वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिए।














