


नवगछिया। श्री श्याम भक्त मंडल, नवगछिया के तत्वावधान में एवं श्री गणिनाथ सेवा समिति के सहयोग से नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में एक भव्य भण्डारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लगभग 1300 श्रद्धालुओं को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ खीर, चूरमा, बूंदिया, पूरी एवं सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। भण्डारे में श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति रही और आयोजन में भक्तिमय और सेवा भाव से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला।
श्याम भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के सदस्यों और सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
श्रद्धालुओं और यात्रियों ने इस भव्य भण्डारे की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गणिनाथ सेवा समिति के सदस्यों के साथ श्री श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र वर्मा, रवि सरार्फ, वरुण केजरीवाल, पंकज सरार्फ, अनिल केजरीवाल, सचिव मनोज चौधरी, मानष चिरानियाँ, महेश चिरानियाँ, रॉकी भरतिया, रूपेश रूगटाँ, मनोज अग्रवाल, सन्दीप चिरानियाँ, प्रमोद चिरानियाँ, कानू चिराणियाँ, शम्भु रूगटाँ, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार डोकानियाँ, रंजीत चौधरी, कौशल केडिया, नंदलाल तिवाड़ी, अरुण यादुका, सौरभ नारनोली, लक्ष्मण चिराणियाँ, सन्तोष यादुका, शिव कुमार डोकानियाँ सहित मीडिया प्रभारी अशोक केडिया की सराहनीय उपस्थिति रही।















