



भागलपुर : बिहपुर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक शैलेंद्र शनिवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय पहुंचे। इससे पूर्व उन्होंने क्षेत्र के सभी मंदिरों में माथा टेका और ग्रामीणों से मिलकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा, बिहपुर बाजार जाकर सभी व्यापारियों से भी मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जदयू के नेता सत्यप्रकाश सिंह, कुमार गौरव, गोपाल चौधरी, अजय उर्फ माटो, ज्ञानदेव कुमार, सौरव, लालमोहन, चंद्रकांत चौधरी, सिंटू मंडल और ब्रजेश चौधरी सहित कई सक्रिय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एनडीए कार्यालय में विधायक शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं, क्षेत्र के आमजन, किसानों, युवाओं और मातृशक्ति का आभार जताया। इस बार करीब तीस हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान किए गए सभी वादों को प्राथमिकता और चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इनमें बिहपुर में रेलवे विकास, बाढ़–कटाव का स्थायी समाधान, युवाओं के लिए रोजगार अवसर और गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है।

विधायक ने कहा कि पिछले दो कार्यकाल की तरह इस बार भी वह क्षेत्र की जनता की आशा और अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। यह जीत क्षेत्रवासियों के प्रति उनके विश्वास की जीत है, और इस विश्वास को वे विकास के माध्यम से और मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर प्रोफेसर गौतम, दिनेश यादव और परमानंद मंडल ने बताया कि कार्यालय में पूरे विधानसभा क्षेत्र से आए एनडीए घटक दल के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक शैलेंद्र का गर्मजोशी के साथ भव्य अभिनंदन किया।
















