



नवगछिया । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा भागलपुर में सोमवार को आईओसीएल के बैनर तले स्वच्छता पकवाड़ा पौधारोपण कार्यक्रम के तहत टोला जी ए हेड विकास कुमार, सहायक मैनेजर चंदन कुमार एवं टीम के 10 सदस्यों के द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार चौधरी शिक्षक बीसी झा, अजीत कुमार, डीके सिंह , मो इकबाल, अभिमन्नु कुमार, एके वर्मा, संदीप कुमार, अमित कुमार एवं छात्र-छात्रों के पूर्ण सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। विकास कुमार टोला ने बताया पर्यावरण अनुरूप ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए एवं जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे कार्यक्रम का .

आयोजन किया जा रहा है ताकि प्राकृतिक गैस के उपयोग को आसानी से सूक्ष्म स्तर तक बताया जा सके ।यह रंगहीन गंधहीन और स्वादहीन गैस है जिसके उपयोग से कम वायु प्रदूषण, ज्यादा ग्रीनहाउस गैसें पैदा होती है और यह किफायती भी है। संजय कुमार चौधरी ने बच्चों से कहा प्राकृतिक गैस वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का एक प्रचुर और आवश्यक घटक है। प्राकृतिक गैस के दहन से उपलब्ध होने वाली यह सबसे स्वच्छ और शक्तिशाली ऊर्जा में से एक है। यह हमें खाना पकाने, बिजली का उपयोग करने और दैनिक कार्य करने में सक्षम बनाती है।बच्चों ने समझा प्रदूषण को कम करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्राकृतिक गैस का उपयोग आवश्यक है।













