


भागलपुर,राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का एक वर्ष पूरा होने पर युवा कांग्रेस भागलपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच आज मिठाइयां बांटी, कहा नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल कर हम लोग जातिवाद को छोड़कर प्यार बांटने निकले हैं नफरत भूलने निकले हैं राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चलकर ही भारतवर्ष एक मुकाम पाएगा, आज एक वर्ष पूरा होने पर हम लोग काफी खुश हैं इसलिए जनता के बीच मिठाई बांट रहे हैं कार्यक्रम के दौरान दर्जनों कांग्रेस युवा नेताओं ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का बैनर भी लगा रखा था, सभी कांग्रेसियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गले मिलकर और जनता को भी मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, यह कार्यक्रम भागलपुर के स्टेशन चौक पर आयोजित की गई थी।












